सुष्मिता सेन की आने वाली वेबसीरीज आर्या 2 का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आने वाली वेबसीरीज आर्या 2 का टीजर रिलीज कर दिय गया है। सुष्मिता सेन ने पिछले साल वेब सीरीज ‘आर्या’ में काम किया था। आर्या 2 का टीजर रिलीज रिलीज कर दिया गया है। सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के सेकेंड सीजन से अपना लुक शेयर कर अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया है। ‘आर्या 2′ का टीजर शेयर कर सुष्मिता ने लिखा है, “शेरनी इज बैक। पहले से भी घातक और खतरनाक। क्या आप सब तैयार हैं?’

टीजर में सुष्मिता सेन उड़ते हुए रंग के बीच से लाल बॉर्डर वाली ह्वाइट साड़ी पहने सेन कैमरे की तरफ आती हुई दिख रही हैं । उनके चेहरे पर लगा लाल गुलाल, गुस्से से लाल आंखें और उनके खुले बाल ये साबित कर रहे हैं कि आर्या वाकई में पहले से ज्यादा खतरनाक हो गई है। गौरतलब है कि आर्या में सुष्मिता के साथ चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, सुगंधा गर्ग और विश्वजीत प्रधान के अलावा कई स्टार्स नजर आए थे।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *