पति की ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर हत्या

पत्नी समेत 3 गिरफ्तार -तेलंगाना में नर्स ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

  • पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
  • पहले छत से धक्का देकर हत्या की कोशिश
  • अस्पताल में ड्रिप के जरिए टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट करने का आरोप
  • आरोपी महिला पहले नर्स रह चुकी है
  • हत्या की वजह कथित विवाहेतर संबंध

निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला संध्या ने अपने प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई के साथ मिलकर पति प्रशांत की हत्या की साजिश रची थी।

जांच में सामने आया कि 30 जून को तीनों आरोपियों ने प्रशांत को पहले शराब पिलाई और फिर मारपीट कर घर की छत से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसकी जान बच गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का आरोप है कि निजी अस्पताल में नर्स रह चुकी संध्या ने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए इलाज के दौरान पति की नस में लगी ड्रिप के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर दिया। इसके बाद प्रशांत की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह संध्या का कथित विवाहेतर संबंध था। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button