लखनऊ में छात्र के अपहरण की कोशिश नाकाम

लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके में रविवार शाम एक 11 वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास उस समय नाकाम हो गया, जब बच्चे ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए खुद को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। यह घटना पंडितखेड़ा स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में शाम करीब 6:45 बजे की है।

केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में कक्षा चार का छात्र ईवान शर्मा घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित जनरल स्टोर से पेंसिल खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचे और उसे बहला-फुसलाकर साथ चलने की कोशिश करने लगे।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले बच्चे को लिफ्ट देने और घर छोड़ने की बात कही। जब ईवान ने मना किया तो एक बदमाश अचानक पीछे से आया और रुमाल से उसका मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठाने लगा।

हालांकि, ईवान ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश के हाथ में जोर से दांत काट लिया। दर्द से तिलमिलाए बदमाश बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ईवान भागकर घर पहुंचा और पूरी घटना अपनी मां नीतू शर्मा को बताई। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

ईवान ने बताया कि वह दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और लिफ्ट देने की बात कही। इनकार करने पर एक युवक ने पीछे से आकर उसके मुंह पर रुमाल रख दिया। उसने सांस रोककर बदमाश का हाथ जोर से काट लिया और मौका मिलते ही घर की ओर दौड़ लगा दी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *