रामपुर जयसिंहपुर में बनेगा पहला अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय

अंबेडकरनगर। विकासखंड अकबरपुर अंतर्गत ग्राम रामपुर जयसिंहपुर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले का पहला मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय बनने जा रहा है। सोमवार को सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय ने भूमि पूजन व शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिलामंत्री विनय पांडेय, पूर्व महामंत्री अमरनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिम्पू, प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक का होगा समायोजन
रामपुर जयसिंहपुर के इस विद्यालय में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को एकीकृत कर कक्षा आठ तक की शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय के विशाल परिसर व भौगोलिक अनुकूलता के आधार पर इसे मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया था, जिसे शासन से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

नई कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और खेल मैदान का होगा निर्माण

समाज कल्याण निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है, जिसे शासन से ₹1.13 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत पुराने छह कक्षों की मरम्मत के साथ-साथ चार नए कक्षों का निर्माण होगा। इसके अलावा कार्यालय, पुस्तकालय, विज्ञान व कंप्यूटर लैब, एमडीएम शेड, दिव्यांग शौचालय, सुरक्षा गार्ड रूम, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट, चहारदीवारी पर बाड़ और बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया जाएगा।

विद्यालय परिसर को समतल कर वहां खेल मैदान विकसित किया जाएगा। साथ ही विद्यालय का रंग-रोगन कर उसे पूर्ण रूप से आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। प्रभारी बीएसए ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए और निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading