कानपुर में सावन के चौथे सोमवार बदरा हुए मेहरबान

  • रातभर हुई तेज बारिश से शहर में 56 मिमी वर्षा दर्ज
  • गोविंद नगर, पी रोड समेत कई इलाकों में जलभराव
  • तापमान सामान्य से 3.5° सेल्सियस नीचे रहा

कानपुर। सावन के चौथे सोमवार को कानपुर में बादल जमकर बरसे। रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद देर रात से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह तक जारी रहा। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे तक 56 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण गोविंद नगर, शास्त्री नगर, पी रोड, फजलगंज, चावला मार्केट, कुली बाजार, लाटूश रोड, जनरलगंज और शिवाला समेत कई क्षेत्रों में सड़कें तालाब बन गईं। जलभराव के चलते कई दो-पहिया वाहन बंद हो गए, लोगों को गाड़ियों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। कुछ वाहनों को टोचन करके बाहर निकाला गया।

तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 6.4 किमी प्रति घंटा दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनी रही।

6 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार

प्रो. पांडेय के अनुसार प्रदेश में सक्रिय चक्रवातीय प्रणाली के कारण बारिश का यह दौर अभी जारी रहेगा। 6 अगस्त तक ऐसे ही मौसम की संभावना है। मंगलवार को भी पूरे दिन बूंदाबांदी के आसार हैं जबकि रात के समय तेज बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही टर्फ लाइन बनी कारण

उन्होंने बताया कि टर्फ लाइन पंजाब के अमृतसर, चंडीगढ़, यूपी के शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, बिहार के छपरा और बाकुरा से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसी कारण इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading