नगराम में मजदूर की हत्या का खुलासा- भतीजे ने ही उतारा था मौत के घाट

  • 10 दिन पहले मजदूर की हत्या का खुलासा
  • शराब पीने के बाद चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद
  • भतीजे मंशाराम ने बेल्ट से गला घोंटकर की हत्या

लखनऊ। लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबहरा गांव में 10 दिन पहले हुए मजदूर महेश की हत्या के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि महेश की हत्या उसके ही रिश्ते के भतीजे मंशाराम ने की थी। दोनों ने घटना के दिन साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद नशे में बहस हुई और फिर मारपीट तक नौबत आ गई।

गुस्से में आकर मंशाराम ने पहले चाचा महेश के सिर पर वार किया और फिर अपनी बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक बेल्ट और चप्पल बरामद हुई थी, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ी और आरोपी तक पहुंच गई।

झूठे आरोप में फंसे थे छह लोग, पुलिस ने बचाया

हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक परिवार के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मगर पुलिस की सूझबूझ और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से असली हत्यारा सामने आया और बेगुनाहों को जेल जाने से बचा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

इस केस की जांच डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल और एडीसीपी अमित कुमावत के निर्देशन में की गई। एसीपी रजनीश वर्मा और नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने मंशाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading