पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह होगी साफ

कानपुर में गंगा किनारे मिली करीब 350 किलो वजनी मृत डॉल्फिन

नाविकों ने शाम के समय उतराते हुए देखा, पुलिस-वन विभाग को दी सूचना

रस्सी से बांधकर वन विभाग की टीम ने शव को बाहर निकाला

कानपुर। कानपुर में गंगा नदी किनारे एक बड़ी डॉल्फिन के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे स्थानीय नाविकों ने गंगा में एक बड़ी मछली को उतराते हुए देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह करीब 350 किलो वजनी डॉल्फिन है, जो मृत अवस्था में थी। नाविकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डॉल्फिन के शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। डॉल्फिन का वजन अधिक होने के कारण उसे उठाने और ले जाने में 8 से 10 लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद शव को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने आशंका जताई कि गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण के कारण डॉल्फिन की मौत हुई हो सकती है। जिस स्थान पर शव मिला, वह जाजमऊ क्षेत्र के पास है, जहां बड़ी संख्या में टेनरियों का प्रदूषित पानी गंगा में गिरता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जहरीले अपशिष्ट के कारण जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *