
रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नाइक उर्फ रमीज मलिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
पुलिस की 5 टीमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आरोपी की तलाश में सक्रिय
आरोपी का मोबाइल लगातार बंद, लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में यौन शोषण और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के आरोप में रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नाइक उर्फ रमीज मलिक के खिलाफ गुरुवार को जिला कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया।
पुलिस की 5 टीमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद सफलता नहीं मिली है। आरोपी का मोबाइल लगातार बंद है, जिससे लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस उसके करीबियों के मोबाइल की निगरानी भी कर रही है।
गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया, जिसमें उसने FIR में दर्ज सभी आरोप दोहराए।








