बादलों की आवाजाही से दिनभर मौसम रहा सुहावना- शाम को हुई हल्की बारिश

  • अंबेडकरनगर में शुक्रवार को मौसम ने बदला रूख, सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही
  • अकबरपुर में शाम को आधे घंटे हल्की बारिश, तापमान में आई गिरावट, हवा से महसूस हुई ताजगी
  • बारिश के बाद बढ़ी उमस, वातावरण हुआ चिपचिपा, लोगों को हुई परेशानी

अंबेडकरनगर। शुक्रवार को जिले में मौसम सामान्य से अलग नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप से राहत रही। दिनभर हल्की धूप और बदलते मौसम के कारण तापमान में स्थायित्व रहा, जिससे वातावरण सुहावना बना रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे अकबरपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। लगभग आधे घंटे तक बौछारें पड़ती रहीं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की तेज हवा भी चली, जिससे वातावरण में थोड़ी ताजगी महसूस की गई।बारिश थमते ही वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शाम होते-होते हवा की गति मंद पड़ने से वातावरण और अधिक चिपचिपा हो गया।धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बनता जा रहा है।भीटी के किसान राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने पौध निकलवा ली है, लेकिन रोपाई नहीं कर पा रहे क्योंकि खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। महंगे डीजल और निजी नलकूपों से सिंचाई करना मजबूरी बन गया है। ऐसे में खेती पर पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के लिए यह मौसम अतिरिक्त बोझ लेकर आया है।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading