
माधवपुर टेकनपुर निवासी यशवंत वर्मा के घर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इसी रात पड़ोसी राकेश शुक्ला के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसकर सामान खंगाला गया। हालांकि यहां से कितनी चोरी हुई, इसका आकलन किया जा रहा है। लगातार दो घरों में हुई वारदात से ग्रामीणों में नाराजगी है।
इससे पहले 23 मार्च को शेखपुरा गांव में भी दो घरों में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात की गश्त कमजोर है। कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस की सक्रियता नहीं बढ़ी। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालांकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








