
नहर किनारे बाग में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
शव की स्थिति देख ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
पुलिस ने शुरू की हर एंगल से जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के पिलखवा गांव के पास नहर किनारे एक बाग में गुरुवार सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राम भवन वर्मा (45), निवासी चांदपुर जलालपुर, के रूप में हुई है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।








