मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम होरीलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना बेवाना क्षेत्र के ग्राम होरीलपुर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ प्राथमिक विद्यालय होरीलपुर की शिक्षिकाएं और छात्राएं शामिल रहीं। अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी अक्षय कुमार के निर्देशन में किया गया। थाना बेवाना प्रभारी निरीक्षक सर्वदमन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमाशंकर सरोज, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, महिला कांस्टेबल कविता यादव, श्रुति यादव और पूजा देवी ने विद्यालय परिसर व आसपास पौधे रोपे। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button