वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से ठीक पहले एक बार फिर इस सम्मान पर अपनी दावेदारी जताई है। बुधवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्धों को रुकवाया और दुनिया को तबाह होने से बचाया, इसलिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नोबेल समिति उन्हें पुरस्कार नहीं देती है तो इससे समिति की बदनामी होगी। ट्रंप की यह टिप्पणी पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा से एक दिन पहले आई है। 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार 9 अक्टूबर को ओस्लो में घोषित किया जाएगा।
ट्रंप बोले- मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा
ट्रंप ने अपने दावे को सही ठहराते हुए कहा कि वह अपनी तारीफ नहीं कर रहे हैं, बल्कि तथ्यों की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्धों को सुलझाया है और शायद किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतने युद्धों को नहीं सुलझाया।









