PET परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

  • दूसरे व्यक्ति ने अभ्यर्थी शैलेन्द्र सिंह यादव की जगह परीक्षा दी
  • बायोमैट्रिक सत्यापन में फेल होने पर फर्जीवाड़ा उजागर
  • परीक्षा देने वाला अरुण कुमार यादव, बूढ़ापुर, आजमगढ़ का निवासी

अंबेडकरनगर (संवाददाता)। रविवार को आयोजित PET परीक्षा-2025 की दूसरी पाली के दौरान अकबरपुर स्थित रमाबाई महिला महाविद्यालय में एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठा एक युवक बायोमैट्रिक सत्यापन में फेल होने के बाद पकड़ में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने इस फर्जीवाड़े की पूरी परतें खोल दीं।

बायोमैट्रिक में फेल होने से खुला राज

दोपहर 3 बजे शुरू हुई द्वितीय पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या R2 में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी शैलेन्द्र सिंह यादव के स्थान पर कोई और व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिलते ही बायोमैट्रिक सत्यापन दोबारा किया गया, जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में स्पष्ट हुआ कि परीक्षा दे रहा व्यक्ति अरुण कुमार यादव, निवासी बूढ़ापुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ है, जो शैलेन्द्र सिंह यादव की जगह परीक्षा दे रहा था।

50 हजार रुपये में हुआ सौदा, 27 हजार ऑनलाइन भुगतान

पुलिस पूछताछ में अरुण कुमार ने स्वीकार किया कि वह 50 हजार रुपये के सौदे में परीक्षा देने आया था। 27 हजार रुपये उसे पहले ही फोन-पे के माध्यम से ऑनलाइन भेजे जा चुके थे, जबकि शेष 23 हजार रुपये परीक्षा परिणाम आने के बाद मिलने थे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading