सहारनपुर में भाजपा नेता की घर में सोते वक्त गोली मारकर हत्या

सहारनपुर, संवाददाता। नकुड़ के डिडौली गांव में भाजपा नेता धर्म सिंह (65) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय घर में 10 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को घटना का पता नहीं चला। शव घर के पीछे चारपाई पर खून से लथपथ मिला।

घटना का पता तब चला जब सुबह बहू चाय देने पहुंची और शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

धर्म सिंह अंबेहटा मंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष थे। उनका बेटा सुशील भी भाजपा में अंबेहटा मंडल का महामंत्री है और जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। परिवार के अनुसार, धर्म सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी। शुक्रवार रात तक वे अपने बेटे सुशील के साथ बैठकर राजनीति और गांव की बातें कर रहे थे।

परिवार ने बताया कि धर्म सिंह की पत्नी 15 साल पहले निधन हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं—तीन बेटे और एक दिव्यांग बेटी। बड़े बेटे सुमिल के पास बीराखेड़ी गांव में पंजाब नेशनल बैंक की फ्रेंचाइजी है, जबकि दूसरे बेटे अमित के पास यूको बैंक की फ्रेंचाइजी है।

ग्रामीणों ने कहा कि धर्म सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे, इससे पहले वे बसपा से जुड़े हुए थे। पुलिस पॉलिटिकल एंगल सहित हत्या के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *