आगरा में आईफोन के लिए व्यापारी से चेन लूटने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार

आगरा। आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो नाबालिग भाइयों ने आईफोन खरीदने की चाह में एक बड़े आलू व्यापारी से 10 लाख की सोने की चेन लूट ली। घटना जोनल पार्क, ताजनगरी फेज-2 के पास हुई जब व्यापारी महेंद्र सिंह पार्क में टहल रहे थे।

बाइक सवार दोनों लुटेरे चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी खंगाले और महज 10 घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी 10वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं और एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं।

पुलिस के अनुसार, नाबालिगों ने एक रिश्तेदार की मदद से चेन 2.70 लाख रुपए में बेच दी थी। एक ने 1 लाख रुपए का आईफोन भी खरीद लिया था। पुलिस ने चेन से मिले 1.72 लाख रुपए और आईफोन बरामद कर लिया है, जबकि चेन बेचवाने में मदद करने वाला रिश्तेदार फरार है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पहले व्यापारी की रेकी की और उसके बाद लूट की योजना बनाई। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि सुनार और रिश्तेदार की तलाश जारी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading