दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

  • दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले के दो शूटर दिल्ली से गिरफ्तार
  • दोनों शूटरों पर था एक-एक लाख का इनाम, बागपत के रहने वाले
  • 11 और 12 सितंबर को दो दिन में दो बार हुई थी फायरिंग

बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो शूटर नकुल सिंह और विजय तोमर को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। इन्हें बी-वारंट पर जल्द बरेली लाया जाएगा।

दो दिन में दो बार फायरिंग

बरेली पुलिस के मुताबिक, 11 और 12 सितंबर को दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। 11 सितंबर को नकुल और विजय ने तड़के 4:30 बजे फायरिंग की थी। अगले दिन हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र ने फिर से गोलियां चलाईं। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए थे।

 दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए

यूपी STF ने 17 सितंबर की शाम गाजियाबाद में एनकाउंटर के दौरान हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र को ढेर कर दिया था। इसके बाद से नकुल और विजय की तलाश की जा रही थी। चारों शूटर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य थे।

 रोहित गोदारा ने दी थी पुलिस को धमकी

दो शूटर्स मारे जाने के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने पुलिस को धमकी दी थी – “हमारे दो शूटर्स मारे गए, इसका बदला लिया जाएगा। कोई कितना भी ताकतवर हो, माफी नहीं मिलेगी।”

कैसे पहुंचे थे बरेली

पुलिस जांच में पता चला कि चारों शूटर 10 सितंबर को बरेली पहुंचे थे। नकुल और विजय स्प्लेंडर बाइक से आए थे। CCTV में ये झुमका चौराहे और होटल के बाहर कैद हुए थे। दिशा पाटनी का घर होटल से महज आधा किलोमीटर दूर है।

 पिता बोले- मुझ पर भी फायरिंग हुई

FIR के अनुसार, फायरिंग के समय दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी घर पर थे। उन्होंने बताया कि जब वे बालकनी में आए तो बाइक सवारों ने उन पर भी निशाना साधकर गोली चला दी। उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर जान बचाई।

 बढ़ाई गई सुरक्षा

रोहित गोदारा की धमकी के बाद दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार दोपहर को पिता जगदीश पाटनी और बहन खुशबू पाटनी पुलिस सुरक्षा में घर से बाहर निकले।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading