फर्जी मीडिया आईडी लगाकर दुकानों से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

  • खुद को मीडिया कर्मी बताकर दुकानों से चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • अदनान मंजिल गेस्ट हाउस से बरामद नकदी और फर्जी प्रेस सामग्री
  • दुकान में उलझा कर एक चुराता, दूसरा मौके पर लेता था रुपए

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में खुद को मीडिया कर्मी बताकर दुकानों से गल्ले में रखे पैसे चुराने वाले दो शातिर अपराधियों को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी खुद को TV1 इंडिया न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

अदनान मंजिल गेस्ट हाउस से दबोचे गए आरोपी

गोपनीय सूचना पर बसखारी पुलिस ने अदनान मंजिल गेस्ट हाउस, दरगाह रसूलपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अकलीम उर्फ पप्पू (उम्र 35 वर्ष) व अशरफ खान (उम्र 25 वर्ष), निवासी दशलावन थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई। दोनों आरोपी वर्तमान में गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

गल्ले से चोरी के रुपये और फर्जी प्रेस सामग्री बरामद

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 53,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन (VIVO T2X 5G और VIVO V29 Pro), दो फर्जी मीडिया प्रेस आईडी कार्ड, हैंड माइक, कॉलर माइक, कनेक्टर वायर और अन्य प्रेस उपकरण बरामद किए। बरामद बैग में से दोनों ने अपने-अपने अपराध कबूल किए।

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

आरोपियों का तरीका बेहद शातिर था। एक व्यक्ति दुकान में घुसकर खुद को पत्रकार बताकर दुकानदार को बातचीत में उलझाता, जबकि दूसरा व्यक्ति मौका पाकर गल्ले से रुपये निकाल लेता। दुकानदार प्रेस आईडी और माइक देखकर भ्रमित हो जाते और उन पर शक नहीं करते थे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading