जनरल कोच में सफर करते दिखे केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रेन के जनरल कोच में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे खिड़की खोलकर खुली हवा और बाहर के नज़ारे का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स ने वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोगों ने इसे ‘सादगी की मिसाल’ बताया है।

105 किलोमीटर का सफर ट्रेन से तय किया
यह वीडियो 6 नवंबर का बताया जा रहा है, जब केंद्रीय मंत्री गुना से शिवपुरी जा रहे थे। उनके मुताबिक, जब कार्यक्रम में जाना ही था, तो उन्होंने सोचा—“साधन और श्रेणी क्या देखना।” उन्होंने सड़क मार्ग की बजाय ट्रेन का विकल्प चुना।

वीडियो में वे जनरल कोच की खिड़की के पास बैठे दिख रहे हैं और यात्रियों से घिरे हुए हैं। यह यात्रा उन्होंने लगभग 105 किलोमीटर की तय की।

ट्रेन न मिलने पर जनरल कोच चुना
बताया गया कि उस समय केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही उपलब्ध थी और उसमें भी सिर्फ जनरल कोच में जगह थी। बिना किसी संकोच के प्रो. बघेल ने वहीं बैठकर सफर किया।

फेसबुक पर साझा किया वीडियो
यह वीडियो स्वयं केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा—
“जब कार्यक्रम में जाना ही है, तो जाना ही है… साधन और श्रेणी क्या देखना।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *