यूपीपीसीएल के निविदा कर्मचारियों ने मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

कर्मचारियों ने वेतन और सुविधाओं की कमी पर जताया रोष, लंबे समय से अनदेखी का आरोप

  • लंबे समय से समस्याओं पर विभाग की अनदेखी का आरोप
  • पर्याप्त वेतन और स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाओं की मांग
  • आर्थिक और सामाजिक संकट के चलते कर्मचारी परेशान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निविदा कर्मचारियों ने बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ प्रार्थना के साथ आंदोलन की शुरुआत की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को विभाग के समक्ष रखा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने कई बार ज्ञापन दिए और बातचीत की, लेकिन उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निविदा कर्मचारियों को न तो पर्याप्त वेतन मिलता है और न ही स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं। इस वजह से उनके सामने आर्थिक और सामाजिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगें सरकार और विभाग के सामने रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button