लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का हंगामा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी “योगी बाबा न्याय करो, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो” के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने “ओम प्रकाश राजभर इस्तीफा दो” और “केशव मौर्य इस्तीफा दो” के नारे भी लगाए।

मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन और झड़प

मंत्री के आवास के बाहर बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थी मंत्री से मिलने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। करीब आधे घंटे तक चले इस तनावपूर्ण माहौल के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेरकर हिरासत में ले लिया

महिला पुलिसकर्मियों ने महिला अभ्यर्थियों को उठाकर गाड़ियों में बैठाया, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों को घसीटते हुए ईको गार्डन के पास छोड़ दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट में लचर पैरवी पर नाराजगी

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से सुप्रीम कोर्ट में मामला अटका हुआ है, जिसके चलते उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही। पिछले 5 वर्षों से वे रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार मंत्री से आश्वासन तो मिलता है, लेकिन समाधान नहीं।

“हम शिक्षक हैं, सड़क पर नहीं विद्यालय में जगह होनी चाहिए”

देवरिया से आए अभ्यर्थी धनंजय ने कहा, “मजबूरी में बार-बार लखनऊ आना पड़ता है। हम शिक्षक हैं, हमारी जगह विद्यालय में है। सरकार की ओर से पिछले 22 तारीखों में वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ। ये कौन-सा रामराज है, जहां पिछड़ों और दलितों को न्याय नहीं मिलता।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर केशव मौर्य और ओम प्रकाश राजभर को वास्तव में हमारी चिंता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। हमें इस्तेमाल करने वालों पर धिक्कार है।”

बेरोजगारी में टूट चुके हैं अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने बताया कि बेरोजगार होने के बावजूद वे विभिन्न जनपदों से किराया और खर्च उठाकर लखनऊ आते हैं, लेकिन हर बार निराश लौटना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading