लखनऊ में दिव्यांगों का डीएम कार्यालय पर हंगामा

  • लखनऊ डीएम कार्यालय पर दिव्यांगों का जोरदार प्रदर्शन
  • दिव्यांग एक्ट 2016 को पूरी तरह लागू करने की मांग
  • उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई में भेदभाव का आरोप

लखनऊ। राजधानी में सोमवार को दिव्यांगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। दिव्यांग महागठबंधन उत्तर प्रदेश और कांग्रेस निशक्तजन विकलांग प्रकोष्ठ से जुड़े सैकड़ों दिव्यांगों ने अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान दिव्यांगों ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 (विकलांग एक्ट) को पूरी तरह लागू किए जाने की मांग उठाई।

“दिव्यांग शब्द से नहीं, व्यवस्था से बदलाव चाहिए”

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिव्यांग महागठबंधन के कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार ने ‘विकलांग’ शब्द को बदलकर ‘दिव्यांग’ तो कर दिया, लेकिन हकीकत में दिव्यांगों के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में दिव्यांगों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो बेहद शर्मनाक हैं।

“पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण”

वर्मा ने आरोप लगाया कि कन्नौज, लखीमपुर, कानपुर और लखनऊ में दिव्यांगों के साथ अमानवीय घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा कई मामलों में दिव्यांगों को ही अपराधी बताकर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर दिव्यांगों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन, डीजीपी से मिलेंगे

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि विकलांग एक्ट को प्रदेश में पूरी तरह से लागू किया जाए। साथ ही सभी थानों में दिव्यांगों की सहायता के लिए विशेष बोर्ड और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दिव्यांग महागठबंधन ने जल्द ही डीजीपी से मिलकर सुरक्षा और अधिकारों की मांग रखने की बात कही है।

“न्याय न मिला तो होगा प्रदेशव्यापी महाआंदोलन”

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ने कहा कि हम 80% तक दिव्यांग हैं, लेकिन फिर भी न्याय से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास नशे के कारोबार का विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर हमला किया और जान से मारने की कोशिश की गई। कई बार आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते न्याय नहीं मिला, तो प्रदेशभर में महाआंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading