किसानों की शिकायतों के लिए शुरू हुआ “यूरिया/खाद कंट्रोल रूम”

  • समितियों और दुकानों से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग अधिकारी नियुक्त
  • ओवररेटिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर प्रशासन की सख्त नजर
  • जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

अंबेडकरनगर। जिले में किसानों को समय से और पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम में विशेष “यूरिया/खाद कंट्रोल रूम” की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से किसानों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।

शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी हुए नंबर

प्रशासन ने शिकायत पंजीकरण हेतु दो दूरभाष नंबर जारी किए हैं—05271–244250 और 05271–244550। इन पर किसान सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के संचालन की जिम्मेदारी शिवम यादव (मो. 8574641012), राम वचन प्रजापति (मो. 7652035507) और रोहित साहू (मो. 9455485475) को सौंपी गई है।

समितियों और दुकानों की शिकायतों का होगा अलग निस्तारण

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सहकारी समितियों से जुड़ी शिकायतों के लिए राघवेंद्र प्रताप शुक्ला, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता (मो. 8840520710) को नामित किया गया है। वहीं, खाद विक्रय केंद्रों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण जिला कृषि अधिकारी अशोक चौधरी (मो. 8545066880) करेंगे।

ओवररेटिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर निगरानी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि समितियों या दुकानों पर यूरिया की कमी, अधिक मूल्य वसूली या ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर अधिकारियों को तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करना होगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading