वंदे भारत में दूध की क्वालिटी पर सवाल

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने वीडियो शेयर कर IRCTC और रेल मंत्री से की शिकायत

  • वंदे भारत ट्रेन में दूध की गुणवत्ता पर सवाल
  • कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
  • IRCTC और रेल मंत्री से शिकायत
  • E2 कोच में सफर कर रहे थे नेता

देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी गई सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को ट्रेन संख्या 22470 में सफर के दौरान मिले दूध की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया है।

राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से झांसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने दूध की गुणवत्ता को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे पोस्ट करते हुए रेलवे की वीआईपी सर्विस पर सवाल उठाए।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम, यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत चार लोग ट्रेन के E2 कोच में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दूध परोसा गया, जिसकी गुणवत्ता को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई।

राजेंद्र पाल गौतम ने PNR नंबर 2955075897 के जरिए रेल मंत्री और IRCTC को सोशल मीडिया पर टैग कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यात्रियों की सेहत से जुड़े इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button