
VB-G RAM G बिल पास, लोकसभा में 18 घंटे, राज्यसभा में 14 घंटे चर्चा
विपक्ष ने बहस का बहिष्कार किया
TMC सांसद मकर द्वार पर रातभर धरने पर
नई दिल्ली। संसद के शुक्रवार के सत्र में VB-G RAM G बिल पास हो गया। लोकसभा में बिल पर 18 घंटे और राज्यसभा में 14 घंटे लंबी चर्चा हुई। दोनों सदनों में विपक्ष ने बिल पर बहस का बहिष्कार किया।
इस दौरान TMC के सांसद संसद के मकर द्वार पर रातभर धरने पर बैठे रहे। धरने के बीच सांसदों ने “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखा।
सत्र समाप्त होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में चाय पर चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की और ठहाके भी लगाए।
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट ने विपक्ष के हंगामे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “यह गीत गा रहे हैं, इससे इनमें भी देशभक्ति की भावनाएं आएंगी। फाइनली यह देश के हक में सोचना शुरू करेंगे, क्योंकि अभी तक तो यह केवल राजनीति और पार्टी की बातें ही करते थे। जिसे कहते हैं, बैटर सेंस प्रिवेल्ड।”
सत्र के दौरान विपक्ष का विरोध और सांसदों का धरना संसद की कार्यवाही में एक अलग नजारा पेश करता रहा, जबकि बिल पास होने के बाद सत्र औपचारिक रूप से समाप्त हुआ।








