लखनऊ में धूमधाम से मना श्री सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव,

भजन-कीर्तन से गूंजा शहनाई लॉन

  • आशियाना में श्री सत्य साई सेवा संगठन ने कराए आध्यात्मिक कार्यक्रम
  •  सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

लखनऊ। लखनऊ में श्री सत्य साई सेवा संगठन की ओर से भगवान श्री सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आशियाना स्थित शहनाई लॉन में आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण से जुड़े आयोजन भी किए गए।

जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और साई भक्तों की सहभागिता रही। संगठन की विभिन्न समितियों की ओर से ओंकारम्, सुप्रभातम्, नगर संकीर्तन, ध्यान, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के जरिए भक्तों ने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

ओंकारम् और भजन-कीर्तन से हुई शुरुआत

जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक गतिविधियों से हुई। सुबह ओंकारम् और सुप्रभातम् के बाद नगर संकीर्तन निकाला गया। इसके बाद ध्यान, हवन और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान साई भक्तों ने भगवान श्री सत्य साई बाबा के विचारों और उनके बताए सेवा मार्ग को याद किया। कई भक्तों ने अपने घरों पर भी परिवारजनों और मित्रों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button