हुसैनगंज में दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

  • दवा लेने निकले युवक को पुलिसकर्मियों ने सड़क पर पीटा, बाद में चौकी ले जाकर लात-घूंसे भी मारे
  • पीड़ित का आरोप – जातिसूचक गालियां दीं, इलाज के पर्चे और DVR पुलिस ने कब्जे में ली
  • पुलिस का बयान – वीडियो पुराना, नशेबाजी कर रहे युवकों पर हुई थी कार्रवाई

लखनऊ। हुसैनगंज इलाके में दवा लेने निकले एक दलित युवक को पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंगलवार देर रात दवा लेने निकले हुसैनगंज निवासी आदर्श ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज और एक सिपाही ने पहले सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा और बाद में चौकी ले जाकर भी मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक गालियां भी दी गईं।

चौकी इंचार्ज पर DVR कब्जे का भी आरोप
पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के बाद वह अस्पताल पहुंचे तो चौकी इंचार्ज वहां भी पहुंच गए और इलाज के पर्चे छीन लिए। आरोप है कि घटना को दबाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली, हालांकि फुटेज पहले ही बाहर आ गया था और अब वायरल हो रहा है।

पुलिस का बयान — पुराना वीडियो, कार्रवाई की गई थी
वहीं इंस्पेक्टर हुसैनगंज का कहना है कि वायरल वीडियो कई दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि कुछ युवक चौराहे पर बैठकर नशेबाजी कर रहे थे, जिनकी लगातार शिकायत मिल रही थी। पुलिस गश्त के दौरान उन्हें वहां से हटाने गई थी। तीन युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक को पकड़कर उसके खिलाफ 34 की कार्रवाई की गई थी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading