KGMU ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग ऑफिसर और रेजिडेंट डॉक्टरों में हिंसक विवाद

लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग ऑफिसर और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच विवाद गहराया है। शनिवार रात हुई हिंसक घटना के बाद सोमवार को नर्सिंग स्टाफ ने ट्रॉमा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर में धरना प्रदर्शन किया।

नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया कि रेजिडेंट डॉक्टरों ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई, जिसे ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज के कहने पर थोड़ी देर में रोका गया।

नर्सिंग ऑफिसर शुभम राव ने बताया कि उन्होंने खुद पुलिस को तहरीर देकर दोषी 9 रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोपियों में अश्विन, आयुष, निखिल, अंकित वर्मा, अमित शर्मा, सतीश, दीपक छाबरा, देवेंद्र और प्रेम शामिल हैं। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शुभम ने बताया कि शनिवार रात नाइट ड्यूटी के दौरान जूनियर रेजिडेंट शराब के नशे में OT में आए और मामूली बात पर हमला कर दिया। उनके साथ OT टेक्नीशियन प्रदीप कुमार भी बीच-बचाव में जख्मी हुए। शुभम ने कहा कि घटना के कारण वे और उनके साथियों को अब उस वार्ड में ड्यूटी करना असहज लग रहा है।

KGMU प्रवक्ता और डीन पैरामेडिक्स डॉ. केके सिंह ने कहा कि दोषी रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच टीम का गठन कर पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading