क्या सलमान खान का बयान साउथ सिनेमा के लिए था अपमानजनक?

  • सलमान खान के बयान पर नानी की तीखी प्रतिक्रिया- साउथ सिनेमा को मिल रहा है सम्मान
  • नानी ने सलमान खान के बयान का किया खंडन, सुपरस्टार बनने के सवाल पर दिया जोरदार जवाब
  • क्या सलमान खान का बयान साउथ इंडस्ट्री के खिलाफ था।

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता घंटा नवीन बाबू उर्फ नानी ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के उस बयान का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि साउथ की फिल्में उत्तर भारत में बड़ी धूम मचाती हैं, जबकि साउथ में हिंदी फिल्मों को उतना प्यार नहीं मिलता। नानी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर साउथ में उनकी फिल्में नहीं चलतीं, तो फिर वह सुपरस्टार कैसे बन गए?

सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान यह टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि साउथ के लोग उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर ‘भाई-भाई’ कहकर प्यार दिखाते हैं, लेकिन थिएटर में उनकी फिल्में नहीं देखे जाते। सलमान ने यह भी जोड़ा था कि उत्तर भारत में साउथ की फिल्मों को प्यार मिलता है, लेकिन साउथ इंडियन लोग बॉलीवुड फिल्मों को स्वीकार नहीं करते।

नानी ने डीएनए इंडिया से बातचीत में इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “दक्षिण सिनेमा को अब जो प्यार मिल रहा है, वह हाल ही में मिला है। लेकिन बॉलीवुड को साउथ में दशकों से प्यार मिल रहा है। अगर आप साउथ में किसी से पूछेंगे कि उनकी पसंदीदा हिंदी फिल्म कौन सी है, तो वे अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करेंगे, जो उनके बचपन की यादें हैं। हम हमेशा हिंदी फिल्में देखते आए हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्में साउथ में भी ब्लॉकबस्टर रही हैं।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading