वायनाड में लैंडस्लाइड, एक की मौत, 8 घायल

भारी बारिश के बीच टनल प्रोजेक्ट साइट पर हादसा, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

  • वायनाड में लैंडस्लाइड से एक की मौत
  • हादसे में 8 लोग घायल हुए
  • कई लोगों के फंसे होने की आशंका
  • NDRF और पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

वायनाड। केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, टनल निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को बाहर जमा किया गया था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड बह गए। घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत पड़ेगी।

अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश को देखते हुए सोमवार से ही टनल निर्माण का काम रोक दिया गया था। वायनाड इससे पहले भी लैंडस्लाइड की बड़ी घटनाओं का सामना कर चुका है। 30 जुलाई 2024 को मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुए भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2019 में भी भारी बारिश के कारण इसी क्षेत्र में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की जान गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button