स्टालिन का विजय पर हमला

बोले- विधानसभा को रील बनाने की जगह बना दिया

चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत में मुख्यमंत्री विजय और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। स्टालिन ने विजय पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा को रील बनाने की जगह बना दिया है। स्टालिन ने कहा कि अपनी नाकाम प्रशासन व्यवस्था को छिपाने के लिए विजय रील पोस्ट कर पूरी पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं।

स्टालिन ने गुरुवार को X पर एक वीडियो जारी कर ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने आपातकाल के समय जेल में अपने साथ हुई मारपीट का भी जिक्र किया।

स्टालिन बोले- आज भी शरीर पर पिटाई के निशान

एमके स्टालिन ने आपातकाल के दौरान जेल में हुई मारपीट को याद करते हुए कहा कि उस समय उनका जबड़ा टूट गया था। उन्होंने दावा किया कि उस घटना के निशान आज भी उनके शरीर पर मौजूद हैं।

स्टालिन का यह बयान विधानसभा में विजय के उस इशारे को लेकर आया है, जिसे डीएमके ने उनके पुराने चोट से जोड़कर देखा है।

विजय ने विधानसभा में किया था जबड़े की ओर इशारा

दरअसल, विजय ने 7 सितंबर को विधानसभा में आपातकाल और मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (MISA), 1971 के तहत हुई गिरफ्तारियों का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने अपना हाथ जबड़े के पास ले जाकर इशारा किया था।

डीएमके ने विजय के इस इशारे को स्टालिन के आपातकाल के दौरान लगी जबड़े की चोट से जोड़कर देखा। इसके बाद स्टालिन ने वीडियो जारी कर विजय पर हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button