लखनऊ में मौसम ने ली करवट- बादलों की दस्तक

  • लखनऊ में सुबह से बादल छाए, ठंडी हवा का असर
  • दिनभर धूप-छांव और हल्की बारिश की संभावना
  • तापमान में 3 दिन में करीब 7 डिग्री की गिरावट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर हल्की धूप-छांव के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

तीन दिनों में तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट
शनिवार को जहां लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को यह घटकर 39.9 डिग्री और सोमवार को 35.7 डिग्री रह गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, देर रात न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह बदलाव मौसम में ठंडक का अहसास करा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव क्षोभमंडल की दो परतों—मध्य और ऊपरी—में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निम्न स्तर की पूर्वी हवाओं की टकराहट से उत्पन्न हुआ है। इस प्रतिक्रिया के चलते प्रदेश में लू जैसी गर्म हवाओं का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो गया है।

कई जिलों में दर्ज हुई बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के 51-75% हिस्सों में और पूर्वी हिस्सों के 26-50% हिस्सों में तड़ित झंझावात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तराई क्षेत्र में कई जगह भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading