क्यों सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी’ को बताया देश के लिए जरूरी फिल्म?

  • सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी’ को बताया मानसिक शांति का जरिया
  • देश को खुश रखना भी देशभक्ति है- सुनील शेट्टी
  • हास्य के पीछे छिपी देशप्रेम की भावना पर बोले सुनील शेट्टी

मुंबई। बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ को दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल है, लेकिन एक्टर सुनील शेट्टी के लिए यह फिल्म सिर्फ एक कॉमेडी नहीं, बल्कि “देशभक्ति से भरी हुई फिल्म” है। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनील ने इस पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

हेरा फेरी देशभक्ति फिल्म है

जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वह और अक्षय कुमार भविष्य में किसी देशभक्ति फिल्म में साथ दिखेंगे, तो सुनील ने तुरंत जवाब दिया, “हेरा फेरी है ना!” इस पर लोगों के हैरान होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “अरे वो देशभक्ति की फिल्म है… जो देश को खुश रखे। आज के बच्चों की समस्या क्या है कि वो मानसिक रूप से खुश नहीं हैं। हेरा फेरी आप लोगों के लिए है… ताकि आप मानसिक रूप से खुश रहो… और कहो कि हमारे देश में जो भी है वो असाधारण है।” उन्होंने आगे कहा, “हम लोगों को परेशान करते हैं, खिलाते हैं, गरीबी में हंसते भी हैं और हंसाते भी हैं। अगर बाबू भाई (अक्षय कुमार का किरदार) जैसा पार्टनर मिल जाए, तो बात ही क्या है!”

मैं अक्षय की बात नहीं कर रहा

इसी इवेंट में जब एक पत्रकार ने सुनील के पुराने बयान “देशभक्ति फिल्में अब कौन खरीदेगा?” को अक्षय कुमार की सफल पैट्रियॉटिक फिल्मों (“केसरी”, “सूर्यवंशी”, “सम्राट पृथ्वीराज”) से जोड़ते हुए सवाल पूछा, तो सुनील ने स्पष्ट किया, “मैं अक्षय की बात नहीं कर रहा था… मैं अपनी बात कर रहा था। अक्षय तो सुपरस्टार हैं यार… पर मेरी पिछली फिल्में नहीं चलीं।”

केसरी वीर से वापसी की तैयारी

1990 के दशक के मशहूर एक्शन स्टार रहे सुनील शेट्टी की पिछले कुछ सालों से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है। अब वह ‘केसरी वीर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने करियर और फिल्मों को लेकर खुलकर बातचीत की।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading