चुनाव पास आते ही क्यों बाहर आता है जिन्ना का जिन्न : पात्रा

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और समाजवादी पार्टी (सपा) चुनाव आते ही पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के जिन्न को बाहर निकाल लेते हैं।

बाईपास स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के सभागार में पार्टी के युवा उत्थान सम्मेलन को संबोधित करते हुये पात्रा ने लोगों से सवालिया लहजे में कहा “ जिन्नाह का आखिर यहां ऐसा क्या था जिसे चुनाव आते ही भुनाने की कोशिश की जाती है। ” उन्होंने कहा कि अपने देश में क्या महापुरुषों की कोई कमी है जिनके आदर्शों को चुनावी मुद्दा बनाया जाये।

पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी कोरोना वैक्सीन पर भी राजनीति करने से नहीं चूकते। कोई वैक्सीन कैसी किसी पार्टी की हो सकती है, जिसे वह भाजपा की बताते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिंदुत्व पर हमला करने के लिये पिछले चार दिनों से तरह तरह के विवादित बयान दे रहे हैं और चोरी से उन्होंने ऐसा वीडियो भी जारी किया है।

उन्होने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने तो हद ही कर दी जिन्होंने अपनी किताब में हिन्दुओं को आतंकवादी ही करार दे दिया है। पहले जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका वाड्रा क्या इन्ही पर देश की जिम्मेदारी रह गई है।

सम्मेलन में पश्चिमी क्षेत्र के युवा डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, उद्यमी, व्यापारी और युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *