क्यों अब तक नहीं हुई हमलावरों की गिरफ्तारी? क्या कोई दबाव है प्रशासन पर?

  • सपा नेता ने कहा- रामजीलाल पर हमला सिर्फ विरोध नहीं, साजिश का हिस्सा है
  • पहलगाम हमले पर केंद्र सरकार की खामोशी पर उठे सवाल
  • हमले के बाद भी आरोपी क्यों खुले घूम रहे हैं? शिवपाल ने खड़े किए गंभीर सवाल

आगरा।  आगरा दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हाल ही में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले को सरकार की मिलीभगत करार दिया। शिवपाल यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? ये हमला सीधे तौर पर सरकार के इशारे पर हुआ है।” उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को अलीगढ़-बुलंदशहर रोड स्थित गभाना टोल के पास करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार को सांसद को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी, जो उसने नहीं दी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी 1 मई को धरना-प्रदर्शन करेगी और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेगी।

“पहलगाम आतंकी हमला सरकार की नाकामी”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, “इतनी बड़ी घटना हो जाए और पहले से इसकी कोई जानकारी न हो, तो साफ है कि सरकार पूरी तरह से फेल है।” उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें जनहित के मुद्दों पर असफल हो चुकी हैं। जब उनसे भारत सरकार के “ईंट का जवाब पत्थर से देने” वाले बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने संक्षेप में कहा, “चलिए, देखते हैं।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading