
- कानपुर में दो आईपीएस अधिकारियों का बड़ा बदलाव!
- हरीश चन्दर का नया कार्यभार, डीआईजी कानपुर रेंज
- आईजी रेंज जोगिंदर लाल को मिली प्रयागराज में नई जिम्मेदारी
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर हुए तबादलों के तहत कानपुर से दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी हो गए हैं। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) हरीश चंदर को अब कानपुर रेंज के डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि आईजी कानपुर रेंज जोगिंदर लाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
हरीश चंदर का उल्लेखनीय कार्यकाल
- हरीश चंदर ने 7 फरवरी 2024 को एडिशनल सीपी (कानून-व्यवस्था) का पद संभाला था।
- उनके नेतृत्व में कानपुर पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
- उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें ‘त्रिनेत्र योजना’ (सीसीटीवी कैमरों की स्थापना) और कम्युनिटी पुलिसिंग जैसी पहलें शामिल हैं।
- उनकी रणनीति के चलते कानपुर पुलिस ने आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) में बेहतर प्रदर्शन किया।
क्यों हुआ तबादला?
हालांकि हरीश चंदर का कार्यकाल मात्र 1 साल 3 महीने और 10 दिन का ही रहा, जिसे आमतौर पर कम अवधि माना जाता है। इस अचानक हुए तबादले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा है। कुछ अधिकारियों का मानना है कि यह प्रोमोशन के तौर पर देखा जाना चाहिए, क्योंकि DIG का पद वरिष्ठता में ऊपर होता है। वहीं, कुछ का कहना है कि चंदर ने खुद ही शासन से स्थानांतरण की मांग की थी।
नई जिम्मेदारियां
- हरीश चंदर अब कानपुर रेंज के DIG के तौर पर कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर और फर्रुखाबाद जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- जोगिंदर लाल, जो पहले DIG कानपुर रेंज थे और फरवरी 2024 में आईजी बने थे, अब प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर होंगे। उनके कार्यकाल में कानपुर रेंज ने 12 बार आईजीआरएस में टॉप रैंक हासिल की थी।
नए एडिशनल सीपी कौन?
हरीश चंदर की जगह आशुतोष कुमार को कानपुर का नया एडिशनल सीपी (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।








