बहराइच में भेड़ियों का आतंक: 8 घंटे में दो मासूमों की जान

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। केवल 8 घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों को आदमखोर भेड़िए निशाना बना गए। इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन की नींद उड़ गई है।

पहली घटना: 5 साल के मासूम को घर से उठा ले गए भेड़िए

शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कैसरगंज थाना क्षेत्र के मजरे मल्लहनपुरवा में दो भेड़िए 5 वर्षीय बच्चे को घर से उठा ले गए

  • एक भेड़िया बच्चे की गर्दन दबोचकर भागा
  • दूसरे ने पैर से पकड़ा
  • ग्रामीणों ने शोर सुनकर लाठी-डंडों से पीछा किया

करीब 500 मीटर दूर खेत में बच्चा खून से लथपथ मिला। दोनों हथेलियां और पंजे भेड़िए खा चुके थे। लखनऊ ले जाते वक्त बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना: मां के पास सो रही 10 महीने की बच्ची को उठा ले गया भेड़िया

पहली घटना से 70 किमी दूर खोरिया सफीक गांव में रात डेढ़ बजे एक भेड़िया 10 महीने की बच्ची को मां के बगल से उठा ले गया

  • मां की चीख सुनकर परिजन दौड़े
  • दो घंटे की तलाश के बाद 800 मीटर दूर खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ
    दृश्य देखकर मां बेहोश हो गई। बच्ची के शरीर की चमड़ी उधड़ी थी और आंतें बाहर निकली थीं।

3 महीने में 10 मौतें, 38 घायल

इलाके में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।

  • 3 महीनों में 10 लोगों की मौत, जिनमें 9 बच्चे शामिल
  • 38 से अधिक लोग घायल

स्थिति गंभीर होती देख सीएम योगी आदित्यनाथ खुद बहराइच पहुंचे और वन विभाग को आदमखोर भेड़ियों को तत्काल मार गिराने के निर्देश दिए। अब तक चार भेड़ियों का एनकाउंटर किया जा चुका है, लेकिन आतंक थमने के कोई संकेत नहीं हैं।

स्थानीय लोग दहशत में हैं और पूरा प्रशासन भेड़ियों के सामने लाचार नजर आ रहा है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *