लखनऊ में करंट लगने से महिला की मौत: घर की सफाई के दौरान हादसा

  • बंथरा गांव में सफाई करते समय महिला को लगा करंट
  • पति बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे, लौटे तो मिला शव
  • पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। घर की सफाई करते समय 28 वर्षीय महिला को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना बंथरा गांव की है, जहां रहने वाली निधि उर्फ साक्षी सिंह (28) बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वह विद्युत झालर की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं।

पति के लौटने पर हुआ हादसे का पता
निधि के पति रोहित सिंह, जो लोडर वाहन चालक हैं, उस समय अपने बेटे और बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। जब वे वापस लौटे तो देखा कि निधि फर्श पर पड़ी हैं और उनका एक हाथ बुरी तरह झुलस चुका है। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी और बंथरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निधि को करंट लगने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading