कानपुर-सागर हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत- महिला गंभीर रूप से घायल

  • कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
  • तीन वाहनों की टक्कर में महिला गंभीर घायल
  • ट्रक और डंपर की चपेट में आई कार

कानपुर। शुक्रवार दोपहर घाटमपुर क्षेत्र में कानपुर-सागर हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्ला पेट्रोल पंप के पास तीन वाहनों की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हमीरपुर निवासी 50 वर्षीय नीलम अपने पति सुरेश चंद्र (55) और बेटे सूरज (30) के साथ कार से कानपुर जा रही थीं। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार ट्रक से टकरा गई। पीछे से आ रहे डंपर ने भी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

सुरेश और सूरज को मामूली चोटें आईं, लेकिन नीलम कार में फंस गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने पीएनसी की क्रेन बुलवाकर कार को खींचा और नीलम को बाहर निकाला। उन्हें पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाइवे पर लगा लंबा जाम, यातायात एक घंटे तक बाधित
हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कानपुर की ओर जाम पुराना अस्पताल रोड तक और हमीरपुर की दिशा में बंबा तक पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया और करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य कराया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading