सुशांत गोल्फ सिटी में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

  • सुशांत गोल्फ सिटी में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
  • तहरीर के बावजूद पुलिस ने नहीं लिखी FIR
  • सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर डीसीपी साउथ का संज्ञान

लखनऊ। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सीतापुर के रहने वाले 31 वर्षीय मजदूर अमित कुमार शर्मा की एएस टिंबर स्टोर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे नाराज होकर परिजनों ने 1076 पर शिकायत की। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

पैसों के विवाद में हत्या

जानकारी के अनुसार, सीतापुर के कुशमा गांव निवासी अमित कुमार शर्मा पत्नी मनोरमा, आठ वर्षीय बेटी रिया और छोटे बेटे शशांक के साथ पिछले छह साल से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एएस टिंबर स्टोर में मजदूरी कर रहा था। रविवार को उसी स्टोर में काम करने वाले विकेश कुमार ने अमित से पैसा मांगा। अमित के इंकार करने पर विकेश ने स्टोर में रखे पटरे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल अमित को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया और वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस की लापरवाही उजागर

घटना के समय स्टोर में मौजूद दो अन्य युवक गवाह बने और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस पर लापरवाही के आरोप और गहरे हो गए।

अमित की पत्नी मनोरमा ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात अनसुनी कर दी और डांटकर भगा दिया। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उसने 1076 पर शिकायत की।

परिजनों का आरोप – समय पर कार्रवाई होती तो बच जाती जान

पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद अमित की जान बचाई जा सकती थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा क्यों टूट रहा है।

पुलिस की कार्रवाई – मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading