दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

  • हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव में हुआ पारंपरिक दंगल
  • जहांगीरगंज चेयरपर्सन सुनीता देवी ने किया शुभारंभ
  • आजमगढ़ और गोरखपुर से भी पहुंचे पहलवान

अम्बेडकरनगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर ब्लाक अंतर्गत हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव बुधवार को पारंपरिक पहलवानी के रंग में रंगा नजर आया, जहां भव्य दंगल का आयोजन सुबह 9:00 बजे गांव के ऐतिहासिक अखाड़े में किया गया। ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ की मौजूदगी में पारंपरिक खेल संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जहांगीरगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता देवी रहीं, जिन्होंने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “दंगल न केवल कुश्ती की कला है, बल्कि यह हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का परिचायक भी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी ताकत और अनुशासन को सही दिशा में इस्तेमाल करने का मंच मिलता है।”

दंगल में जनपद के ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ और गोरखपुर जैसे पड़ोसी जिलों से भी पहलवान पहुंचे। कुश्ती की एक-से-बढ़कर-एक जोरदार भिड़ंतों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।प्रतियोगिता में सदियापुर के विकास यादव, आरोपुर के रजनीश, हिसामुद्दीनपुर पिपरा के सिब्बू, इल्फातगंज के शमशेर खान, आजमगढ़ के विक्रम सिंह, गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह और गुड्डू सिंह जैसे प्रतिभाशाली पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से सबको प्रभावित किया।

दंगल की सफलता में आयोजक एडवोकेट अमरेंद्र चौहान और गौतम चौहान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रमुख अतिथियों, पहलवानों और गणमान्य नागरिकों का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनीता देवी के साथ-साथ वरिष्ठ सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, सोनू वैधराज, शशिकांत दूबे, नरेंद्रदेव मिश्र, दिलीप त्यागी, सुधाकर आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading