अंबेडकरनगर: इमरजेंसी में 500 से अधिक ऑपरेशन पूरे

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के आपातकालीन विभाग में शनिवार को विशेष अवसर देखने को मिला। विगत एक वर्ष में आपातकालीन ओटी में 500 से अधिक ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे होने पर अस्थि रोग विभाग की ओर से उपलब्धि का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों ने केक काटकर विभाग की कार्यक्षमता और टीमवर्क का उत्सव मनाया।

आपातकालीन सेवाओं में लगातार बढ़ा सर्जरी का आंकड़ा

मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बीते एक वर्ष में आपातकालीन विभाग की ओटी में कुल 4630 ऑपरेशन किए गए। इनमें 4295 माइनर और 335 मेजर ऑपरेशन शामिल रहे। इन ऑपरेशनों में सबसे अधिक संख्या अस्थि रोग विभाग से संबंधित रही, जो जिले में बढ़ते सड़क हादसों और आकस्मिक चोटों के मामलों को दर्शाती है।

अस्थि रोग विभाग की अहम भूमिका

आंकड़ों के अनुसार, इमरजेंसी में किए गए ऑपरेशनों में अस्थि रोग विभाग की भूमिका सबसे अधिक रही। फ्रैक्चर, गंभीर चोट, सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक मामलों में त्वरित सर्जरी कर मरीजों को राहत दी गई। विभाग ने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर सेवाएं देकर जिले के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती दी है।

आयोजन में रहे वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव, सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुल सक्सेना, डॉ अमित गुप्ता, नोडल अधिकारी आपातकालीन डॉ राजेश यादव, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, न्यूरोसर्जन डॉ राघवेन्द्र, सहायक आचार्य अस्थि रोग डॉ विवेक श्रीवास्तव, सिस्टर इंचार्ज विजयश्री सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button