पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजा आसमान

सुल्तानपुर में वायुसेना का भव्य एयर शो

  • C295 ट्रांसपोर्ट विमान की पहली लैंडिंग से शुरुआत
  • राफेल, सुखोई, मिराज और जगुआर की दमदार उड़ान
  • हेलीकॉप्टर से कमांडोज की मॉक ड्रिल ने बढ़ाया रोमांच

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर 2 बजे वायुसेना का भव्य एयर शो शुरू हुआ, जिसने आसमान को रोमांच से भर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस एयर शो में आधुनिक लड़ाकू विमानों और सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग से हुई। इसके बाद जगुआर फाइटर जेट ने उड़ान भरी, जबकि राफेल फाइटर जेट, सुखोई फाइटर जेट और मिराज फाइटर जेट ने टेकऑफ और लैंडिंग कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा Mi-17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने मॉक सैन्य ऑपरेशन का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। वहीं C-130J सुपर हरक्युलिस जैसे विमान ने ‘टच एंड गो’ अभ्यास कर एयरस्ट्रिप की उपयोगिता को प्रदर्शित किया।

यह एयर शो दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण दोपहर में संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप तैयार की गई है।

एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 5 किलोमीटर के दायरे को सील किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले जून 2023 में भी यहां एयर शो आयोजित किया गया था। नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को सुल्तानपुर से ही इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था, जब वे वायुसेना के हरक्युलिस विमान से एयरस्ट्रिप पर उतरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button