नगर पालिका अकबरपुर में सफाई और रोग नियंत्रण अभियान तेज

  • शाम की आरती में भक्ति भाव से लीन हुए श्रद्धालु
  • भक्तों ने किया गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक
  • मंदिर समिति द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के निर्देशन में इन दिनों शहर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (1 जुलाई से 31 जुलाई तक) के तहत वृहद स्तर पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कैंपेन चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में सुबह के समय नालों की सफाई, घास की कटिंग, एंटी लार्वा व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही फॉगिंग भी कराई जा रही है।

मंगलवार को चला विशेष अभियान
इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड नंबर 24 इंद्रलोक और वार्ड नंबर 11 गांधीनगर में विशेष अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई और दवाओं का छिड़काव किया गया। मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव कर संक्रमण फैलने की आशंका को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।नगर पालिका द्वारा तैयार माइक्रो प्लान के अनुसार प्रत्येक वार्ड में कार्यों की रूपरेखा बनाई गई है और टीमवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सफाई अभियान की नियमित निगरानी के लिए अधिशासी अधिकारी द्वारा निरीक्षण टीम गठित की गई है जो प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रही है।वार्ड 24 और 11 में अभियान के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, आशीष शुक्ला, सफाई नायक बबलू गौड़ और अमरजीत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनकी देखरेख में सफाई टीमों ने तय कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading