बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप: 6 मौतें, 200 से ज्यादा घायल

ढाका। बांग्लादेश के नरसिंगडी जिले के माधबडी में शुक्रवार सुबह लगभग 10:08 बजे (भारतीय समयानुसार) 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि एक दस मंजिला इमारत झुक गई।

मुख्य घटनाक्रम

  • भूकंप का केंद्र नरसिंगडी का माधबडी, ढाका से 25 किलोमीटर दूर
  • बांग्लादेश–आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैच कुछ देर के लिए रुका
  • गाजीपुर के श्रीपुर में डेनिमेक कपड़ा फैक्ट्री में भगदड़, 150 से ज्यादा मजदूर घायल
  • घायलों को श्रीपुर उपजिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

भूकंप से 10 महीने की बच्ची की मौत

  • नारायणगंज के रूपगंज उपजिला में भूकंप के दौरान गिरती दीवार से 10 महीने की बच्ची की मौत
  • बच्ची की मां और पड़ोसी घायल, निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज
  • बच्ची की मां ने बताया कि भूकंप आते ही वह बच्ची के साथ घर से बाहर निकली थी, लेकिन सड़क किनारे दीवार गिरने से हादसा हुआ

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *