नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला

  • अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बच्ची की मौत
  • परिजनों ने रेप के बाद हत्या की जताई आशंका
  • आरोपी नौशाद घटना के बाद से फरार, पुलिस की छह टीमें जांच में जुटी

नई दिल्ली। दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नौ साल की मासूम बच्ची अर्धनग्न हालत में एक सूटकेस में गंभीर रूप से घायल मिली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की कोशिश की गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

फ्लैट से मिला खून से सना सूटकेस, बच्ची की मौके पर ही मौत
बच्ची के पिता ने बताया कि शनिवार शाम वह दादी के घर बर्फ देने गई थी लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि बच्ची को एक पास के फ्लैट में जाते देखा गया था।
जब परिजन उस फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। ताला तोड़कर जब अंदर गए तो एक सूटकेस पड़ा था, जिससे खून रिस रहा था। सूटकेस खोलने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इलाके में तनाव, लोगों का प्रदर्शन
घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

Back to top button