क्या इस चेकिंग अभियान से अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी

  • अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम, चेकिंग अभियान में 53 वाहनों पर जुर्माना
  • नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई
  • पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के तहत 956 वाहनों पर कार्रवाई

अम्बेडकरनगर।  सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले में एक अप्रैल से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को जिलेभर में कुल 53 वाहनों का चालान किया गया।

माह मई के शुरुआती दस दिनों में 956 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 22 वाहनों से ₹31,000 का शमन शुल्क वसूला गया।

नशे की हालत में वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई

इस अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को कुल 75 चालक के मेडिकल स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से दो चालक नशे की हालत में पाए गए। दोनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और ₹20,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

वाहन चेकिंग की प्रक्रिया

यातायात पुलिस जिले के प्रमुख चौराहों, हाईवे प्वाइंट्स और नगरीय क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे हुए है। चेकिंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, रजिस्ट्रेशन और फिटनेस प्रमाणपत्र की जांच की जा रही है।

सख्त कार्रवाई जारी

चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, ओवरलोडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और तेज रफ्तार जैसे मामलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading