सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट- एक्सपर्ट्स ने जताई और कमी की आशंका

  • सोने का भाव ₹39 गिरकर ₹93,619 प्रति 10 ग्राम हुआ
  • चांदी ₹338 सस्ती होकर ₹95,250 प्रति किलो पर पहुंची
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹95,660 और मुंबई में ₹95,510

नई दिल्ली। आज देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹39 सस्ता होकर ₹93,619 पर आ गया है। कल इसकी कीमत ₹93,658 थी। वहीं चांदी ₹338 गिरकर ₹95,250 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 प्रति 10 ग्राम और 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर थी।

प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें (22 और 24 कैरेट)

  • दिल्ली: ₹87,700 (22 कैरेट), ₹95,660 (24 कैरेट)

  • मुंबई: ₹87,550 (22 कैरेट), ₹95,510 (24 कैरेट)

  • कोलकाता: ₹87,550 (22 कैरेट), ₹95,510 (24 कैरेट)

  • चेन्नई: ₹87,550 (22 कैरेट), ₹95,510 (24 कैरेट)

  • भोपाल: ₹87,600 (22 कैरेट), ₹95,560 (24 कैरेट)

एक्सपर्ट्स का अनुमान: ₹85,000 तक आ सकता है सोना

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में नरमी और भारत-पाक सीजफायर के चलते गोल्ड की कीमतों में दबाव बना है। इससे शॉर्ट टर्म में 10 ग्राम सोना ₹85,000 तक गिर सकता है। हालांकि इसके बाद कीमतों में फिर से तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

2025 में अब तक ₹17,457 महंगा हो चुका है सोना

1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 से बढ़कर ₹93,619 पर पहुंच गया है, यानी इसमें ₹17,457 की तेजी आई है। चांदी ₹86,017 से ₹95,250 प्रति किलो हो गई है। पिछले वर्ष 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।

ये भी पढ़ें-BEL का शेयर 52-वीक हाई पर- निवेशकों में दिखा भरोसा

खरीदारी से पहले हॉलमार्क जरूर जांचें

गोल्ड खरीदते समय ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क वाला गोल्ड 6 अंकों के HUID (Hallmark Unique Identification Number) के साथ आता है, जो यह प्रमाणित करता है कि सोना कितने कैरेट का है। उदाहरण के लिए – AZ4524।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading