अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत- चालक फरार

लखनऊ। लखनऊ के कासिमपुर बिरहा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष उर्फ बाबू साहू के रूप में हुई है, जो बीबीडी क्षेत्र के ग्राम बखारी का निवासी था।

घटना उस समय हुई जब पीयूष चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक का परिवार घटना की सूचना मिलने के बाद गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बेहद सरल और मेहनती युवक था और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके अपने परिवार का सहारा बना हुआ था।

घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। वजीरगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-बसंतकुंज योजना के तहत लखनऊ को मिलेगा पहला आयुर्वेद पार्क

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कासिमपुर बिरहा चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading