सेंसेक्स 288 और निफ्टी 88 अंक लुढ़के- बाजार में दिखी कमजोरी

मुंबई। बुधवार, 2 जुलाई को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 288 अंक लुढ़ककर 83,410 और निफ्टी 88 अंक गिरकर 25,453 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के ऊपरी स्तर से सेंसेक्स में करीब 700 और निफ्टी में लगभग 200 अंकों की गिरावट रही।

कंपनियों का प्रदर्शन:

  • टॉप गेनर्स: टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.60% तक की बढ़त

  • टॉप लूजर्स: बजाज फिनसर्व, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस में 2% तक गिरावट

  • NSE का रियल्टी इंडेक्स 1.44% और बैंकिंग-फाइनेंस इंडेक्स 1% तक नीचे

  • IT, मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर में खरीदारी

वैश्विक बाजार का हाल:

  • जापान का निक्केई: 0.56% गिरकर 39,762

  • कोरिया का कोस्पी: 0.47% गिरकर 3,075

  • हांगकांग का हैंगसेंग: 0.62% चढ़कर 24,221

  • चीन का शंघाई कंपोजिट: 0.085% गिरकर 3,455

  • अमेरिका:

    • डाउ जोन्स: 0.91% चढ़ा

    • नैस्डैक: 0.82% गिरा

    • S&P 500: 0.11% गिरा

निवेशकों की गतिविधि:

  • 1 जुलाई को FIIs ने 1,970.14 करोड़ के शेयर बेचे

  • DIIs ने 771.08 करोड़ रुपए की खरीदारी की

  • जून में FIIs की नेट खरीदारी ₹7,488 करोड़ और DIIs की ₹72,673 करोड़ रही

  • मई में FIIs ने ₹11,773 करोड़ और DIIs ने ₹67,642 करोड़ की नेट खरीदारी की

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading